रूस-यूक्रेन युद्ध: रूस और यूक्रेन के बीच इस साल फरवरी से ही युद्ध जारी है। रूस ने यूक्रेन के कई अहम ठिकानों पर कब्जा कर लिया है। बीते करीब पांच माह से जारी जंग में यूक्रेन की मदद के लिए अमेरिका स्वदेश में निर्मित लड़ाकू विमान भेजने पर विचार कर रहा है। इससे जंग और तेज होने का अंदेशा है।
इस जंग के चलते पूरी दुनिया में कई संकट पैदा हो गए हैं। सबसे अहम संकट खाद्यान्न आपूर्ति का है। हालांकि, इस दिशा में दोनों देशों के बीच शुक्रवार को यूएन की मध्यस्थता में बड़ा करार हुआ है। हालांकि, व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने साफ किया है कि यह कदम तत्काल नहीं उठाया जाएगा। अमेरिका व नाटो देश यूक्रेन की परोक्ष मदद पहले से कर रहे हैं।
अब अमेरिका में बने लड़ाकू विमान भेजकर यूक्रेन की ताकत में इजाफा करने पर विचार किया जा रहा है। फिलहाल अमेरिका में निर्मित लड़ाकू विमान भेजने की संभावना पता लगाई जा रही है। यदि अमेरिका ने इसकी इजाजत दी तो रूस इससे और खफा हो सकता है। इस जंग में रूस और यूक्रेन दोनों को अब तक भारी नुकसान झेलना पड़ा है। हालांकि, रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर कब्जा कर लिया है, लेकिन जंग का अंत नजर नहीं आ रहा है।
