International

रूस-यूक्रेन जंग: अमेरिकी राष्ट्रपति 25 मार्च को जाएंगे पोलैंड, यूक्रेन पर जोरदार हमला कर रहे पुतिन को रोकने के लिए बनाएंगे रणनीति

रूस-यूक्रेन जंग: यूक्रेन पर रूस के हमले को करीब एक महीना हो रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 25 दिनों से जारी जंग अब भी थमने का नाम नहीं ले रही है l दोनों देशों के बीच जंग का आज 26वां दिन है। इसके बावजूद किसी भी ओर से इस बात के संकेत नहीं मिल रहे हैं कि, यह जंग कहां जाकर खत्म होगी। इधर यूक्रेन पर पिछले एक महीने से जोरदार हमले कर रहे रूस को रोकने के लिए अमेरिका एक और दांव खेलने जा रहा है।

दरअसल, अब सीधे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन यूरोपीय देशों से बात करके रूस को रोकने की रणनीति तैयार करेंगे। इसके लिए वह 25 मार्च को पोलैंड की यात्रा करेंगे। व्हाइट हाउस के मुताबिक, जो बाइडन पोलैंड के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। बाइडन वहां के नेताओं से मिलने के लिए पहले ब्रसेल्स और फिर पोलैंड जाएंगे। इस दौरान वह यह भी बताएंगे कि मानवीय संकट को रोकने के लिए अमेरिका अपने सहयोगी देशों के साथ मिलकर क्या-क्या कर रहा है।

व्हाइट हाउस ने साफ किया कि, जो बाइडन की यूक्रेन यात्रा की कोई योजना नहीं है। हालांकि, बाइडन और नाटो ने बार-बार कहा है कि वह यूक्रेन को हथियार और अन्य रक्षात्मक समर्थन प्रदान करेंगे। हालांकि, वह रूस से सीधे टकराना नहीं चाहते हैं। वोलोदिमिर जेलेंस्की, राष्ट्रपति पुतिन के साथ बातचीत को तैयार हैं। उन्होंने कहा है कि, अगर यह वार्ता फेल हो जाती है तो तीसरा विश्व युद्ध निश्चित तौर पर होगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top