Maharajganj

महराजगंज में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन, गैस संकट को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

महराजगंज। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव के नेतृत्व में रसोई गैस और व्यावसायिक गैस की किल्लत को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता गैस सिलेंडर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि पूरे देश में रसोई गैस और व्यावसायिक गैस की भारी कमी है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश स्तर पर प्रधानमंत्री, प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री और जिले स्तर पर जिलाधिकारी गैस की पर्याप्त उपलब्धता होने की बात कह रहे हैं, जबकि हकीकत यह है कि लोगों को गैस नहीं मिल पा रही है। इसके कारण कई परिवार लकड़ी पर खाना बनाने को मजबूर हैं।

उन्होंने कहा कि गैस की कमी के चलते होटल और रेस्टोरेंट भी प्रभावित हो रहे हैं और कई जगह बंद होने की स्थिति में पहुंच गए हैं। वहीं शहरों में रहने वाले छात्र भी भोजन के संकट से जूझ रहे हैं।

समाजवादी पार्टी ने मांग की कि गैस की आपूर्ति तत्काल नियमित की जाए, गैस की कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगाई जाए और गैस एजेंसियों की मनमानी पर कार्रवाई की जाए। साथ ही जिले स्तर पर अधिकारियों की जवाबदेही भी तय करने की मांग की गई।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भाई रामलाल यादव, बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण पटेल, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव उर्फ लल्ला यादव, प्रणय गौतम, श्रीमती सुमन ओझा, बिद्रेश कन्नौबजिया, सन्तोष कृष्ण त्रिपाठी, नौशाद आलम, पूर्व विधायक श्रीपति आजाद, मक्खू प्रसाद, सतीश यादव, विजय यादव, विजय जायसवाल, रामचन्द्र बौध, डॉ. एस.एस. पटेल, बबलू सिंह, राहुल शर्मा, राजेश निषाद, राहुल पाण्डेय, सुनील त्रिपाठी, ओमप्रकाश यादव सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top