महराजगंज
सिंदुरिया
मिठौरा क्षेत्र ग्राम सभा लेदवा में सफाई व्यवस्था खानापूर्ति की जा रही है। स्थिति यह है कि सफाई के अभाव में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। नाली की सफाई कर कूड़े को निकाल कर सड़क पर रख दिया जाता है जिस दूब तक जम जा रहें हैं लेकिन कोई हटाने का जहमद नहीं उठाता है। गांव में यह व्यवस्था है कि नाली के ढक्कन टूटे हैं, नाली जाम है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है जिससे लोग परेशान हैं।
ऐसे में जिन लोगों के घरों के सामने नाली के ढक्कन टूटे है दुर्गंध से परेशान हैं।लोगों का कहना है कि गांव में नियमित रूप से सफाई होनी चाहिए ताकि गांव में सफाई व्यवस्था बनी रहे जिसमें नंदलाल, सुभाष, रामनिवास, मनोज आदि।इस संदर्भ एडियों पंचायत सुरेशचंद्र कन्नौजिया ने बताया कि सम्बंधित कों निर्देशित कर समस्या का समाधान कराया दिया जाएगा।