International

सिंगापुर: ओमिक्रॉन को देखते हुए सिंगापुर का बड़ा फैसला, हवाई टिकटों की बिक्री पर लगाई रोक, अब तक ओमिक्रॉन संक्रमण के 65 मामले

सिंगापुर: ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए सिंगापुर ने दूसरे देशों से आने वाले यात्रियों के लिए बुधवार को बड़ा फैसला लिया है। यहां के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कहा है कि सिंगापुर आने वाली वैक्सीनेटेड ट्रैवेल लेन (वीटीएल या टीकाकृत यात्रियों की श्रेणी) की उड़ानों के टिकटों की बिक्री पर 23 दिसंबर से 20 जनवरी तक रोक लगा दी है। वीटीएल प्रोग्राम के तहत आने वाले यात्रियों को क्वारंटीन से राहत रहती है।

अधिकारियों ने एक बयान में कहा, विदेशों में ओमिक्रॉन वैरिएंट के तेजी से हो रहे प्रसार को देखते हुए सिंगापुर नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएस) ने वीटीएल में यात्रियों की संख्या को प्रबंधित करने के लिए सक्रिय और सुरक्षात्मक कदम उठाए हैं। हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं। अग्रिम मोर्चे के कर्मचारियों और एयर क्रू की सुरक्षा के लिए भी नियम लागू किए जाएंगे।

सिंगापुर के वीटीएल प्रोग्राम में भारत, ऑस्ट्रेलिया, मलयेशिया, ब्रिटेन, अमेरिका समेत लगभग 24 देश शामिल हैं। इसके तहत इन देशों के उन यात्रियों को सिंगापुर पहुंचने पर क्वारंटीन में राहत रहती है जो टीके की दोनों खुराकें लगवा चुके हैं। अब इस नए नियम के अनुसार 23 दिसंबर यानी गुरुवार से 20 जनवरी तक इन देशों के यात्री भी सिंगापुर की यात्रा नहीं कर सकेंगे।

सिंगापुर में अब तक ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमण के 65 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। यहां की सरकार ने कहा है कि हम अभी तक इस वैरिएंट के कम्युनिटी संक्रमण से बचे हुए हैं। ओमिक्रॉन वैरिएंट को डेल्टा के मुकाबले कहीं अधिक संक्रामक माना जा रहा है। इसके साथ ही सिंगापुर ने सभी एयरपोर्ट कर्मचारियों से लिए सुरक्षा मानकों को भी सख्त किया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top