India

सोनाली फोगाट: कल शाम फार्म हाउस पर जाकर सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा से मिलेंगे केजरीवाल और भगवंत मान

सोनाली फोगाट: हरियाणा विधानसभा चुनाव में आदमपुर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी और टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत के बाद उनकी जाँच का समाचार लगातार सोशल मीडिया पर बना हुआ है। इस बीच कल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान आदमपुर में रैली से पहले शोक जताने के लिए सोनाली फोगाट के फार्म हाउस जाएंगे।

सात सितंबर को शाम 5 बजे दोनों नेता सोनाली फोगाट की बेटी, बहन, भाई,, जेठ ,जेठानी सहित अन्य  परिजनों से मिलेंगे। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हरियाणा 2024 के लक्ष्य को लेकर मैदान में उतर रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने आदमपुर के गढ़ को चुना है। उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को उतारने से पहले यहां पार्टी के लिए माहौल बनाएंगे।

7 व 8 सितंबर का अरविंद केजरीवाल व पंजाब सीएम भगवंत मान हिसार आएंगे। दो दिन के प्रवास में युवाओं से लेकर किसानों तक सभी की नब्ज टटोलने का प्रयास करेंगे। युवाओं, व्यापारियों, मीडिया से रूबरू होंगे। हिसार में कुछ नए नेताओं की आम आदमी पार्टी में ज्वाइनिंग कराई जाएगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि हरियाणा के हिसार में फार्म हाउस पर ठहरी भाजपा नेता सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा का कहना है कि मुझे और मेरे परिवार वालों को जान का खतरा है। हमें सुरक्षा मुहैया करवाई जाए और जल्द से जल्द सीएम से मुलाकात करवाई जाए।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top