India

सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित: दो महीने में दूसरी बार सोनिया गांधी हुई कोरोना संक्रमित, कल ही तेजस्वी यादव ने की थी मुलाकात

सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित: देश में कोरोना के मामलों ने एक बार फिर से जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 15,815 नए मामले सामने आए,वहीं संक्रमण से 68 लोगों की मौत हुई। इस बीच खबर आ रही है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एक बार फिर से कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं l

इसकी पुष्टि पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने की है। उन्होंने ट्वीट किया कि ‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। वह सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आइसोलेशन में रहेंगी।

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक दिन पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले वह कांग्रेस अध्यक्ष से मिले थे।  इसके ठीक एक दिन बाद सोनिया गांधी संक्रमित पाई गई हैं।

आपको बता दें, दो जून को भी सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हो गई थीं। उन्हें गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था, जहां उनकी हालत काफी बिगड़ गई थी। वहीं, बीते बुधवार को प्रियंका गांधी भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गईं थीं। वह भी फिलहाल आइसोलेशन में हैं। इससे पहले भी प्रियंका गांधी कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। उन्हें तीन जून को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top