Uttar Pradesh

यूपी: मैनपुरी मे वकीलों के आंदोलन को सपा व भाकियू ने दिया समर्थन , दीवानी के वकील आज से करेंगे भूख हड़ताल

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में मैनपुरी की दीवानी में अधिवक्ता गौरव दीक्षित के साथ कोतवाली पुलिस द्वारा की गई अभद्रता के विरोध में वकील आंदोलन कर रहे हैं। मैनपुरी की दीवानी में चल रहा वकीलों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। वकील 11 जून से तीन सूत्री मांगों को लेकर भूख हड़ताल शुरू किये है।

वकीलों ने ऐलान किया है कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। जरूरत पड़ने पर आमरण अनशन भी किया जाएगा। क्रमिक अनशन पर बैठे वकीलों ने निर्णय लिया था कि मांगें पूरी कराने के लिए शनिवार से भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। बार के अध्यक्ष सौरभ यादव ने कहा कि पुलिस हठधर्मिता पर है। न्यायालय का आदेश तक मानने को तैयार नहीं है। सिविल कोर्ट द्वारा पारित किया गया आदेश पूरी तरह लागू कराया जाए। सिविल लाइन चौकी प्रभारी का निलंबन किया जाए। अधिवक्ता पर किए गए हमले के मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाए।

आंदोलन को समाजवादी पार्टी तथा भारतीय किसान यूनियन ने समर्थन दे दिया है। सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में दीवानी पहुंचे पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने समर्थन पत्र दिया। भारतीय किसान यूनियन (किसान) के राष्ट्रीय महासचिव शीलेष कुमार दुबे, जिलाध्यक्ष अनुरुद्ध दुबे ने दीवानी पहुंचकर वकीलों के आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की है।

सचिव संतोष यादव राजू, एएच हाशमी, जीतू राजपूत, विनीत कुमार निगम, शिवकुमार यादव, अनिल यादव, नृप चौधरी, संजना चौहान, रुबी यादव, जिया हसन, राघवेंद्र कश्यप, मुनेंद्र सिंह यादव, अतुल शुक्ला, शिवम कटियार, अजीतकांत मिश्रा, राजेश यादव क्रमिक अनशन पर बैठे।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top