Politics

यूपी: यूपी में नगर निगम चुनाव की तैयारी को लेकर सपा ने पर्यवेक्षकों के नामों की घोषणा की, यहां 👇👇 देखें पूरी सूची

नगर निकाय चुनाव: समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में नगर निगम चुनाव की तैयारी को लेकर पर्यवेक्षकों के नामों की घोषणा करते हुए सूची जारी की है। समाजवादी पार्टी विधायकों के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव लड़ेगी। जहां विधायक नहीं हैं, वहां पूर्व विधायक व पूर्व सांसद को जिम्मेदारी दी गई है। लखनऊ में तीन तो अन्य निगमों में कहीं दो तो कहीं एक विधायक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। खास बात यह है कि इन विधायकों को अपने जिले का प्रर्यवेक्षक नहीं बनाया गया है।

सपा की नगर इकाई सहित सभी कमेटियां भंग हैं। ऐसे में पार्टी ने विधायकों व अन्य वरिष्ठ नेताओं को नगर निकायवार पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। ये पर्यवेक्षक निकाय चुनाव की तैयारी को अंतिम रूप देंगे। इसके जरिए एक तीर से कई निशाने साधे गए हैं। विधायकों को उनके जिले के बजाय दूसरे जिले की जिम्मेदारी देकर एक तीर से कई निशाने साधे गए हैं।

इसके जरिए पार्टी के अंदरखाने में चलने वाली गुटबाजी रोकी गई है तो दूसरी तरफ विधायकों की संगठनात्मक स्तर पर नेतृत्व क्षमता की परीक्षा भी ली जाएगी। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की ओर से नियुक्त किए गए पर्यवेक्षकों की सूची जारी की गई है।

यहाँ👇👇 देखें पूरी सूची….

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top