India

सूरत: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के कारण रफ डायमंड का आयात घटा, जंग से सूरत में बेरोजगार हुए 25 हजार हीरा कारीगर

हीरा कारोबार : फरवरी महीने से जारी रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का असर अब भारत तक भी पहुंचने लगी है। खबरों के मुताबिक इस लड़ाई का असर भारतीय शहर सूरत के हीरा कारोबार पर भी पड़ा है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के कारण रफ डायमंड का आयात घट गया है। इस कारण बाजार में हीरा कारोबार में भी मंदी छायी हुई है।

आपको बता दें कि देश में 65 फीसदी रफ डायमंड का आयात रूस से किया जाता है। यहां का हीरा कारोबार 100 फीसदी आयात पर ही निर्भर है। रूस और यूक्रेन के बीच जंग शुरू होने के बाद अब घरेलु बाजार में हीरों की किल्लत हो गई है। देश में रफ डायमंड की आवक 29 फीसदी तक कम हो गई है। हीरा इंपोर्ट घटने का सीधा असर कारोबार पर पड़ा है। इसकी चपेट में आकर गुजरात के 25000 कारीगर बेरोजगार हो गए है।

जहां काम हो रहा है वहां भी काम के घंटे 8 से घटकर 6 हो गए हैं। हीरा कारोबारी कारीगरों को एक की बजाय दो दिन की छुट्टी देने लगे है। भारत में रूस से सालाना औसतन 75000 करोड़ रुपये का हीरा इंपोर्ट किया जाता रहा है, पर रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई शुरू होने के बाद इसमें कमी आ गई है।

आपको बता दें कि गुजरात के नार्थ गुजरात, सूरत और सौराष्ट्र के इलाकों में बड़े पैमाने पर रफ डायमंड पॉलिश करने का कारोबार होता है। जीजेईपीसी का कहना है कि इंडस्ट्री का पुराना स्टॉक भी खत्म हो रहा है। इंपोर्ट बंद होने से कारखाने बंद होने लगे हैं। सिर्फ सूरत में ही पूरे देश का 75 फीसदी रफ डायमंड इंपोर्ट किया जाता है। यहां तैयार हीरों को अमेरिका, यूएई और हांगकांग जैसे देशों में बेचा जाता है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top