Maharajganj

महराजगंज: लोकविद्या पीठनगर स्वास्थ्य केंद्र के रास्ते पर हुए अतिक्रमण पर आखिरकार चला प्रशासन जा डंडा और खाली हुआ रास्ता

फरेंदा संवादाता राहुल चौबे की रिपोर्ट

महराजगंज: नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोक विद्यापीठ नगर अस्पताल तक जाने के लिए रास्ते में हुए अतिक्रमण को हटाने में 22 वर्षों का समय लग गया और अंततः 9 जून 2022 गुरुवार को प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण हटा दिया गया। आपको बताते चलें की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोक विद्यापीठ नगर के रास्ते में अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए 22 वर्षों में कई बार कवायद शुरू की गई लेकिन वहां तैनात कर्मचारी और स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारी के लचर रवैए से अस्पताल तक जाने के लिए रास्ता नहीं मिल सका।

पत्राचार के माध्यम से अस्पताल के रास्ते पर अवैध अतिक्रमण का संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी फरेंदा दिनेश कुमार मिश्रा ने मामले के निराकरण हेतु एक कमेटी गठित की। जिसके माध्यम से मामले में आने वाली कठिनाइयों से अवगत कराया गया। इसी बीच यह पाया गया कि अस्पताल तक जाने वाला रास्ता की जमीन भूमिधरी है और जबरिया उस भूमि धरी जमीन पर किसी अन्य द्वारा अवैध अतिक्रमण किया गया है। अस्पताल पर तैनात फार्मासिस्ट अरुण चतुर्वेदी व अन्य के अथक प्रयास से भूमि धरी व्यक्ति ने जनहित में शासन प्रशासन द्वारा अपनी जमीन से अस्पताल तक रास्ता बनाए जाने के लिए एक प्रार्थना पत्र देकर अनापत्ति जताया।
विडियो यहाँ👇👇 देखें….

अंततः अवैध अतिक्रमण हटा अस्पताल तक जाने के रास्ते को साफ कर दिया। इस संबंध में उप जिलाधिकारी फरेंदा दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि रास्ते का अवैध अतिक्रमण हटा दिया गया है ।अस्पताल के रास्ते में 22 सालों से किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाते समय नायब तहसीलदार फरेंदा डॉ रवि यादव, पुलिस उपाधीक्षक फरेंदा कोमल मिश्रा,उप निरीक्षक रामकिशुन यादव, लेखपाल, कानूनगो सहित पुरुष व महिला कांस्टेबल उपस्थित रहे।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top