महाराजगंज: महाराजगंज पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के निर्देशानुसार एंटी रोमियो टीम की प्रभारी रंजना ओझा के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम ने आज महाराजगंज नगर में चलने वाले बाइक सवारों तीन सवारी और बिना हेलमेट के चलने वालों को चेक किया और चालान भी काटा।

महिला थाना प्रभारी रंजना बजाने कुछ को सख्त हिदायत दी और कहा कि बिना हेलमेट लगाए घर से ना निकले, नियमों का पालन करें क्योंकि सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं में हेलमेट ना लगाने वालों की मृत्यु दर बहुत ज्यादा है। इसलिए अपने परिजनों और परिवार के लिए हेलमेट जरूर लगाएं और यातायात के नियमों का पालन करें।