महाराजगंज: महाराजगंज जिले के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले मिठौरा के एक वादिनी के पारिवारिक झगड़े को आज सिंदुरिया थाने में बादिनी के पति को बिजनौर से बुलाकर दोनो पति पत्नी को समझा बुझा कर साथ रहने के लिए तैयार किया गया ।
मौके पर थाना सिंदुरिया प्रभारी राम कृष्ण यादव और वन स्टॉप सेंटर की तरफ से स्टाफ नर्स नैना पटेल और उप निरीक्षक ओमप्रकाश गुप्ता की सूझ बूझ से पति पत्नी को एक साथ रहने के लिए प्रेरित किया गया। मामले में पति एक बेटी और एक बेटे को लेकर बिजनौर अपने घर नाराज होकर चला गया था। लेकिन वन स्टॉप सेंटर की स्टाफ नर्स नैना पटेल के प्रयास और सिंदुरिया थाना उपनिरीक्षक ओम प्रकाश गुप्ता के प्रयासों से दोनो दंपति को सिंदुरिया थाने में बुलाया गया और आपसी रजामंदी से साथ रहने को राजी किया गया।
इस दौरान सिंदुरिया थाना प्रभारी राम कृष्ण यादव, उप निरीक्षक ओम प्रकाश गुप्ता और वन स्टॉप सेंटर की स्टाफ नर्स नैना पटेल मौजूद रहे ।