Uttar Pradesh

परतावल ब्लाक के प्रधानों की हुई बैठक, संगठन का हुआ विस्तार। बलवंत विश्वकर्मा को बनाया गया ब्लॉक उपाध्यक्ष

सरकार भानु प्रताप तिवारी

महराजगंज:- परतावल ब्लॉक में सोमवार को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के इकाई परतावल ब्लॉक के सम्मानित ग्राम प्रधानों की एक बैठक की गई। बैठक में प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष जयश्री निषाद की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान संगठन के मंडल प्रवक्ता गोरखपुर विनय पाण्डेय के निर्देशन में संगठन का विस्तार किया गया एवं ग्राम प्रधानों के समस्या पर विस्तृत चर्चा किया गया तथा उनके निस्तारण के लिए योजनाएं बनाई गई । संगठन के विस्तार के क्रम में ग्राम प्रधान लालजी चौधरी को ब्लॉक उपाध्यक्ष बलवंत विश्वकर्मा ब्लॉक उपाध्यक्ष हकीम खान ब्लॉक उपाध्यक्ष दिनेश कनौजिया उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी चौरसिया महासचिव राम दयाल सिंह महासचिव हेसामुद्दीन कोषाध्यक्ष सुधाकर कनौजिया सचिव राजकुमार सचिव मोहम्मद आजम सचिव मोहम्मद वसीम को सचिव बनाया गया। जिसमे उपस्थित सभी ग्राम प्रधानों ने स्वागत किया। यहाँ पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों को मंडल प्रवक्ता विनय पांडेय ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर विनय पाण्डेय, ब्लॉक उपाध्यक्ष बलवंत विश्वकर्मा समेत तमाम ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top