महराजगंज: श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉ0 कौस्तुभ द्वारा आज दिनांक 31.05.2022 जनपद के महिला थाना का औचक निरीक्षण किया गया । जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने व पुलिस प्रशासन को चुस्त दुरुस्त रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद के सभी थाना/चौकियों का औचक निरीक्षण किया जाता रहा है । इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा महिला थाना का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री निवेश कटियार भी उपस्थि रहे ।
निरीक्षण के दौरान श्रीमान् जी द्वारा सर्वप्रथम महिला थाना परिसर में साफ सफाई का जायजा लिया । इसके बाद श्रीमान् जी द्वारा थाना कार्यालय के समस्त रजिस्टरों जिसमें अपराध रजिस्टर, महिला शिकायत रजिस्टर, परिवार परामर्श की अद्यतन स्थिति के बारे में जायजा लिया गया । आईजीआरएस के निस्तारण में संतोषजनक प्रदर्शन न होने के कारण श्रीमान् जी द्वारा आईजीआरएस निस्तारण के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया । महिला थाना प्रभारी श्रीमती रंजना ओझा द्वारा श्रीमान् जी को समस्त आवश्यक कार्यवाहियों से अवगत कराया गया ।
श्रीमान् जी द्वारा महिला थाना प्रभारी को महिला अपराध से सम्बन्धित घटनाओं में गम्भीरता से संज्ञान लेने व मिशन शक्ति व एन्टी रोमियों टीमों द्वारा जनपद में लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही करते रहने का निर्देश दिया गया । महिलाओं में जागरुकता फैलाने व शासन के नारी सशक्तीकरण व बाल कल्याण के कार्यक्रमों के सफल बनाने में योगदान के लिए निरन्तर कार्यवाही करते रहने का निर्देश दिया गया ।
निरीक्षण में समस्त महिला थाना के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित मिले तथा सभी को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उनके कर्तव्यों से अवगत कराकर निष्ठा के साथ कार्य सरकार को सम्पादित करने का निर्देश दिया गया ।