Politics

सपा और सुभासपा: सपा-सुभासपा के बीच जुबानी जंग हुई तेज, ओपी राजभर के बेटे ने सपा पर लगाया टिकट बेचने का आरोप

सपा और सुभासपा: आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा को मिली करारी हार के बाद से ही जहूराबाद विधायक एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर सपा के खिलाफ मुखर हैं।प्रदेश की सियासत में सपा और सुभासपा अब एक-दूसरे के खिलाफ खुलकर सामने आ गई है। जुबानी जंग तेज हो गई है। कल जौनपुर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पर तंज कसा। कहा कि उनके शरीर में दूसरे दल की आत्मा घुस गई है तो राजभर के बेटे अरुण राजभर ने सपा पर टिकट बेचने का आरोप लगाया।

दरअसल वाराणसी पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ओम प्रकाश राजभर के शरीर में किसी दूसरे की आत्मा आ गई है। उनका झाड़फूंक कराना होगा। तभी ठीक होंगे। इसके जवाब में सुभासपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर ने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के युग में सपा अध्यक्ष का यह बयान हास्यापद है और उनकी मानसिकता बयां करती है। उन्होंने कहा कि चुनाव में सपा अध्यक्ष को पता ही नहीं चला उनके आसपास रहने वालों ने रुपये लेकर टिकट बेचे।

अरुण राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव को पता ही नहीं चला और उनके लोगों ने पूरे प्रदेश के नेताओं को लूट लिया। यही वजह थी कि सुबह टिकट किसी को मिलता था और दोपहर में कोई दूसरा फॉर्म बी लेकर पर्चा दाखिल करने पहुंच जाता था। बदनाम सुभासपा को किया। कई सपाइयों से मुंहमांगी कीमत वसूली गई। टिकट सुभासपा के कोटे का पकड़ा दिया गया।

इसके बाद भी पार्टी अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए उनके चुनाव का खर्च उठाया। सुभासपा ने सपा की हर शर्त मानी। उन्होंने 18 सीटें देने का वादा किया, लेकिन बाद में एक-एक सीट पर सपाइयों को टिकट दिलाते रहे। सुभासपा अति पिछड़ों और दलितों के हक के लिए हर अपमान स्वीकार किया।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top