भाजपा: भाजपा आज अपना 45वां स्थापना दिवस मना रही है। बीजेपी कार्यकर्ता आज देशभर में 10 लाख से ज्यादा बूथों पर जाकर भाजपा सरकार की उपलब्धियां जनता को गिनाएंग। देशभर कई जगहों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं
इस मौके पर पार्टी के कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर बधाई दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में पार्टी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई दी और पार्टी के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं को सैल्यूट पेश किया।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर साझा पोस्ट में लिखा कि ‘भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं को सादर नमन, जिन्होंने अपने त्याग, समर्पण और मेहनत से संगठन को राष्ट्रव्यापी विस्तार प्रदान किया। सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। पीएम मोदी के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता विकसित भारत निर्माण का संकल्प लेकर विजय पथ पर अग्रसर हैं।’ प्रदेश से लेकर बूथ स्तर पर कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेताओं को बड़ी संख्या में भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी। अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं से संपर्क और संवाद किया गया है। उन्हें पार्टी की सदस्यता लेने के लिए तैयार किया गया है।
