Uttar Pradesh

यूपी: आज हैं दशहरा, होगा रावण दहन, सिंदूर खेला के साथ होगी मां की विदाई

दशहरा: नवरात्रि की तरह ही लोग दशहरा को भी खूब धूमधाम के साथ मनाते हैं। ये त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। कल महानवमी के साथ नवरात्रि के पावन पर्व का समापन हो गया। इसके साथ ही लोगों ने अब दशहरा के पर्व को लेकर तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं।

गौरतलब है कि नवरात्रि के नौ दिन बीत जाने के बाद 10वें दिन विजयादशमी का पर्व मनाया जाता है, जिसे दशहरा भी कहा जाता है। ऐसे में आज यानी 12 अक्टूबर को शनिवार के दिन देशभर में दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है।

शुक्रवार को महाअष्टमी और महानवमी एक साथ मनाई गई। घर-मंदिर-अपार्टमेंट में देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन हुआ। दही-जलेबी-पूड़ी-हलवा-चना खिलाकर व उपहार देकर विदा किया गया। देर शाम सांस्कृतिक संध्या, डांडिया और धुनुचि नृत्य की प्रस्तुतियों से त्योहार की रौनक और बढ़ गई।

सभी जगह दशहरा आज मनाया जा रहा है। इसके पहले शुक्रवार को दुर्गा पूजा पंडालों पर सिंदूर खेला गया। शाम को कई जगहों पर रावण दहन किया जाएगा। रविवार को सिंदूर खेला के साथ मां की विदाई होगी। प्रतिमा विसर्जन को लेकर शनिवार व रविवार को सुबह आठ बजे से कई इलाकों में यातायात परिवर्तित रहेगा। डायवर्जन वाले मार्ग पर वाहनों का दबाव रहेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top