Culture

आज है हरतालिका तीज व्रत, जानें इसका महत्व और पूजन का समय

आज 07 सितंबर को देशभर में हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जा रहा है। इसे तीजा भी कहा जाता है। महिलाओं के लिए हरतालिका तीज व्रत का विशेष महत्व होता है, जिसमें सुबह से बिना जल ग्रहण किए शाम को प्रदोषकाल में भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष भाद्रपद शुक्लपक्ष की तृतीया तिथि को सुहागिन महिलाएं हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं।

बता दें कि हरतालिका तीज व्रत में सुहागिन महिलाएं जल ग्रहण नहीं करती हैं। इसमें व्रत के बाद अगले दिन जल ग्रहण करने का विधान है। माना जाता है कि माता पार्वती ने इस दिन भगवान शिव को पति के रूप में कठोर तपस्या के बल पर प्राप्त किया था। यह व्रत सभी कठोर व्रतों में से एक है।

हरतालिका तीज पूजा का समय
सुबह के समय हरतालिका तीज पूजा मुहूर्त- 06:02 से 08:32 तक
पूजा अवधि : 2 घंटे 30 मिनट

प्रदोष काल हरतालिका तीज पूजा मुहूर्त-18:33 से 20:51 तक
पूजा अवधि : 2 घंटे 18 मिनट

तृतीया तिथि प्रारंभ- 9 सितंबर 2021 को 02: 33 AM
तृतीया तिथि समापन- 10 सितंबर 2021 को 12: 18 AM

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top