India

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल: बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के पदक विजेताओं से आज पीएम मोदी ने की मुलाकात, बोले- आप लोगो ने किया बेहतरीन प्रदर्शन

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल: शानिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के पदक विजेताओं से  मुलाकात किये। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा था। भारत की इस कामयाबी के बाद शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक निवास पर पदकवीरों से मुलाकात की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के साथ खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक भी मौजूद रहे।

भारत ने 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य समेत कुल 61 पदक जीते। पदक तालिका में भारतीय टीम चौथे स्थान पर रही थी। पीएम मोदी ने कहा- मुझे खुशी है कि आप सभी ने अपने कार्यक्रम में से समय निकाल कर परिवार के सदस्य के रूप में मेरे आवास पर मुझसे मिलने आए। मैं अन्य सभी भारतीयों की तरह आपसे बात करके गर्व महसूस कर रहा हूं। मैं आप सभी का स्वागत करता हूं।

उन्होंने कहा- पिछले कुछ हफ्तों में देश ने खेल के मैदान में दो बड़ी उपलब्धियां प्राप्त की है। कॉमनवेल्थ गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन  के साथ-साथ देश ने पहली बार शतरंज ओलंपियाड का आयोजन किया। भारत ने चेस ओलंपियाड का न केवल सफल आयोजन किया बल्कि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया। मैं शतरंज ओलंपियाड में भाग लेने वाले और पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को भी बधाई देता हूं।

PM मोदी ने कहा- दो दिन बाद देश आजादी के 75 वर्ष पूरा करने वाला है। यह एक गर्व की बात है कि देश आप सभी की मेहनत से एक प्रेरणादायक उपलब्धि के साथ आजादी के अमृत काल में प्रवेश कर रहा है। पीएम मोदी ने कहा- तिरंगे की ताकत क्या होती है, ये हमने कुछ समय पहले ही यूक्रेन में देखा है। तिरंगा युद्धक्षेत्र से बाहर निकलने में भारतीयों का ही नहीं, बल्कि दूसरे देशों के लोगों के लिए भी सुरक्षा कवच बन गया था। मुझे खुशी है कि खेलो इंडिया के मंच से निकले अनेक खिलाड़ियों ने इस बार बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

अधिक जानकारी के लिए इस👇👇 लिंक पर जाएं… 

https://erranewsindia.com/pm-modi-pm-modi-will-now-fulfill-his-promise-and-meet-the-medal-winners-in-birmingham-commonwealth-games-tomorrow/

Most Popular

To Top