मिठौरा प्रभारी मणिकांत द्विवेदी की रिपोर्ट
सिन्दुरिया
महराजगंज: सिन्दुरिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत शितलापुर चौराहे पर शनिवार की रात करीब आठ बजे महराजगंज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार टैम्पो ने अनियंत्रित होकर मोटरसाईकिल में ठोकर मार दिया । जिससे मोटरसाईकिल सवार पतरेंगवा के टोला अरनहवां निवासी सन्नी भारती पुत्र मोतीचंद उम्र 23 वर्ष व रणजीत पुत्र रामरूप 22 वर्ष गिरकर घायल हो गए । जबकि टैम्पो चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया । ऐसे में दोनों घायलों को हॉस्पिटल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया ।
इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष सिंदुरिया रामकृष्ण यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी ।