India

महाराष्ट्र: भाजपा पर उद्धव शिवसेना का हमला, भगवान राम के नाम पर भाजपा कर रही राजनीति

महाराष्ट्र: एनडीए की सहयोगी दल शिवसेना ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के सांसद संजय राउत ने एक बार फिर भाजपा पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि भगवान राम के नाम पर बहुत राजनीति की जा रही है।

अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के अभिषेक समारोह के निमंत्रण पर संजय राउत ने कहा कि भगवान राम के नाम पर जमकर राजनीति की जा रही है। अब, केवल एक चीज बची है कि भाजपा जल्द एलान करेगी कि भगवान राम चुनाव के लिए अयोध्या या किसी अन्य जगह से उनके उम्मीदवार होंगे।

शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए राउत ने कांग्रेस को शून्य कहने वाली बात पर भी सफाई दी। शिवसेना सांसद ने कहा कि उन्होंने कभी कांग्रेस को जीरो नहीं कहा था। उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया।

उन्होंने कहा, ‘मैंने यह कहा था कि कांग्रेस को जीरो से शुरुआत करनी होगी, यह कभी नहीं कहा कि कांग्रेस शून्य है। महाराष्ट्र में फिलहाल कांग्रेस का एक भी सांसद नहीं है। हमारे पास 18 सांसद थे, लेकिन कुछ चले गए और अब हमारे पास छह सांसद हैं। हमारा गठबंधन कांग्रेस के साथ है और महा विकास अघाड़ी करीब 40 सीटें जीतेगी।’

शिवसेना एक सीट पर भी नहीं जीत सकती इस पर राउत ने कहा कि बयान आने दो। हमारे पास छह सांसद है और हमारी एक ताकत है। हम पुराना आंकड़ा जीत लेंगे। उन्होंने आगे कहा कि अगर रही बात नहीं जितने की, तो आप भी नहीं जीत पाओगे। आप मिलकर ही जीत पाओगे। आज के समय में कोई भी पार्टी नहीं है जो खुद के बलबुते पर जीत सके। भाजपा को जीतने के लिए ईवीएम की जरूरत है, वे भी अकेले नहीं जीत सकते। उनका गठबंधन ईवीएम के साथ है। तो हर किसी को किसी न किसी की जरूरत है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top