मिठौरा प्रभारी मणिकांत द्विवेदी की रिपोर्ट
सिन्दुरिया
महाराजगंज: पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ द्वारा वांछितों एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सिन्दुरिय पुलिस टीम द्वारा 26 अप्रैल दिन मंगलवार को रज्जब अली ऊर्फ भोला पुत्र शहवान अली उम्र करीब 50 वर्ष तथा फिरोज अली पुत्र रज्जब अली उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम सभा लक्ष्मीपुर एकडंगा , थाना सिंदुरिया को मौके से गिरफ्तार करके चालान न्यायालय भेज दिया गया । इन दोनों नफर अभियुक्तों के खिलाफ सिंदुरिया थाने में मु.अ.सं. 36/22 , भादवि की धारा 147, 323 , 332 , 353 , 379 , 427 , 504 के तहत मुकदमा दर्ज था और पुलिस को इनकी तलाश थी ।
इस सम्बंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सिंदुरिया रामकृष्ण यादव ने बताया कि गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक गुलाब यादव , हेड कांस्टेबल फैज खान , कांस्टेबल कमलेश पाल शामिल रहे ।