Uttar Pradesh

लखनऊ: स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत परिसर को स्वच्छ बनाने में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिया योगदान, स्टेडियम में लगाया झाड़ू

केडी सिंह बाबू स्‍टेडियम: लखनऊ में रविवार की सुबह केंद्रीय सूचना प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ‘स्वच्छ भारत’ पहल में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इस क्रम में उन्‍हें केडी सिंह बाबू स्‍टेडियम में झाड़ू लगाते हुए देखा गया। उन्‍होंने स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत परिसर को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दिया है। इस दौरान उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर झाड़ू लगाई। वहीं उन्‍होंने लोगों को स्‍वच्‍छता का संदेश भी दिया। कहा कि जब तक हम अपने शहर को स्‍वच्‍छ नहीं बनाएंगे तब तक बीमारियां हमारे आस पास भटकती रहेंगी।

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को हजरतगंज से केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक वॉकाथन में भाग लिया। इसके बाद वह केडी सिंह बाबू स्टेडियम के अंदर पहुंचे। जहां उन्होंने नेहरू युवा केंद्र के बच्चों द्वारा जिमनास्टिक के प्रदर्शन को देखा। इस दौरान निदेशक डॉक्टर आरपी सिंह समेत तमाम खेल प्रशिक्षकों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद ठाकुर ने स्टेडियम के वॉलीबॉल कोर्ट में अपने कार्यकर्ताओं के साथ झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की।

उन्होंने खिलाड़ियों से भी मुलाकात की और उनसे उनकी समस्याओं पर भी बात की। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। यही कारण है कि अब वैश्विक खेल मंचों पर देश की धाक जम रही है। स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ियों ने भी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ फोटो खिंचवाई।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top