यूपी: इस साल भारत अपनी आजादी के 75 साल पूरे कर रहा है। पूरे देश में सरकार हर घर तिरंगा अभियान चला रही है। इस अभियान के क्रम में देश भर में लोग अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहरा रहे हैं। इसके अलावा तिरंगा यात्राओं का भी आयोजन किया जा रहा है।
पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश में संचालित सभी लाइट एंड साउंड शो और म्यूजिकल फाउंटेन शो को 14 से 17 अगस्त तक नि:शुल्क कर दिया है।
इसके अलावा लेजर शो और डिजिटल गैलरी आदि को भी सैलानियों के लिये फ्री एंट्री करने का फैसला यूपी पर्यटन विभाग ने लिया है l मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया। उन्होंने सभी निकायों व विभागों द्वारा संचालित शो को निशुल्क करने के निर्देश दिए हैं।
