India

अग्निवीर योजना : अग्निवीर योजना के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा 24 जून को करेंगे बड़ा प्रदर्शन, संयुक्त छात्र बेरोजगार संघर्ष मोर्चा का गठन

अग्निवीर योजना : केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा 24 जून को बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है, केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला स्थित सर छोटूराम स्मारक स्थल पर बुधवार को कई प्रदेश से किसान यूनियनें, खाप व विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने आगामी रणनीति के लिए महापंचायत की। इस दौरान सर्वसम्मति से सरकार के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का फैसला लिया।

चार घंटे चली महापंचायत में आंदोलन को बड़ा रूप देने की चर्चा की गई। महापंचायत की अध्यक्षता डॉ. ओमप्रकाश धनखड़ ने की। महापंचायत में पहुंच दो दर्जन से अधिक खाप व संगठनों के प्रतिनिधियों ने अग्निपथ योजना को गलत बताते हुए केंद्र सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। महापंचायत में फैसला लिया गया कि इस योजना को वापस करवाने के लिए किसान आंदोलन की तरह शांतिपूर्ण आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

सभी संगठनों को एकजुट कर आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए संयुक्त छात्र बेरोजगार संघर्ष मोर्चा का गठन किया गया। खाप प्रधानों ने आंदोलन में केवल राष्ट्रीय ध्वज का इस्तेमाल करने का फैसला लिया। युवाओं से अपील की कि वे किसी भी राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं। सभी वक्ताओं ने अग्निपथ योजना को नकारते हुए भाजपा सरकार को निशाने पर लिया।

पूरा आंदोलन किसान आंदोलन की तरह शांतिपूर्ण तरीके से चलाया जाए। सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि आंदोलन की अगुवाई युवा करेंगे, जिसमें किसान यूनियन, खाप प्रतिनिधि व अन्य संगठन उनका सहयोग करेंगे।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top