Uttar Pradesh

यूपी: एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने किया दावा, धार्मिक स्थलों से 45 हजार से ज्यादा लाउडस्पीकर हटाए गए, 58 हजार की आवाज की गई कम

लाउडस्पीकर विवाद: योगी सरकार के सत्ता में आते ही अवैध अतिक्रमण और ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ अभियान युद्ध स्तर पर जारी है, इस क्रम में धर्मस्थलों पर तय मानकों का उल्लंघन करने वाले अवैध लाउडस्पीकर को हटवाने का सिलसिला लगातार जारी है l

उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन के लिए पूरे प्रदेश में पुलिस और प्रशासन ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने से शुरू कर दिए हैं या उनकी ध्वनि निर्धारित मानकों के अनुसार कम करनी शुरू कर दी है। देश के अलग-अलग राज्यों में लाउडस्पीकर के कारण हुए विवाद के बाद यूपी में बड़ी संख्या में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए गए हैं साथ ही बड़ी संख्या में धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर की आवाज मानकों के अनुसार की गई है।

एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रदेश के धार्मिक स्थलों से  अब तक 45,773 लाउडस्पीकर हटाए गए हैं जबकि 58,861 की आवाज कम की गई है।  राजधानी लखनऊ में सभी मस्जिदों में लाउडस्पीकर की आवाज को कम करने के साथ हनुमान सेतु में लाउडस्पीकर हटाया गया है। अब बिना माइक के मंदिर में आरती हो रही है।

इसके अलावा वाराणसी, प्रयागराज, मथुरा, आजमगढ़, मेरठ, कानपुर, अयोध्या, अलीगढ़, सहारनपुर, बिजनौर, बरेली, हमीरपुर, इटावा, मिर्जापुर, गोरखपुर, झांसी व महोबा में भी बड़े पैमाने पर धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर या तो हटवाए गए हैं या फिर उनकी आवाज कम की गई है।

एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि शासन की ओर से हाईकोर्ट के आदेश का पालन कराए जाने के लिए 30 अप्रैल तक की डेड लाइन तय की गई थी। उसी के अनुसार ये कार्रवाई की जा रही है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top