Uttar Pradesh

यूपी: अखिलेश यादव का यूपी के लॉ एंड ऑर्डर को लेकर योगी सरकार पर हमला, बोले-डबल इंजन सरकार में अपराध का मीटर दुगनी रफ्तार से बढ़ा

यूपी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी के लॉ एंड ऑर्डर को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला है l उन्‍होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में अपराध का मीटर दुगनी रफ्तार से बढ़ रहा है l कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को ही जमींदोज कर दिया है। यूपी बहन-बेटियों के लिए सर्वाधिक असुरक्षित प्रदेश बन गया है। भाजपा सरकार महिलाओं के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील है।

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था का झूठा प्रचार करके मुख्यमंत्री जनता को अब नहीं बहका सकेंगे। उन्होंने कहा कि गोरखपुर के कैंट इलाके में सरेआम महिला की चेन लूट ली गई। उन्हीं बदमाशों ने एक घंटे बाद कोतवाली में मोबाइल छीना, लेकिन आरोपी फरार हैं। ऐसे ही कानपुर में पुलिस बिना एफआईआर मां-बेटी को उठा लाई और थाने में रात में पूछताछ के बहाने प्रताड़ित किया, जिससे परेशान महिला में खुदकुशी कर ली।

यही हाल अन्य जिलों का भी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में अपराध का मीटर दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहा है। पुलिस थाने अराजकता के केंद्र बन गए हैं। लूट, हत्या, अपहरण और बलात्कार के मामलों में यूपी अग्रणी राज्य बनता जा रहा है। मुख्यमंत्री को जगह-जगह जाकर भाषण देने का शौक है। फर्जी मुकदमों और फर्जी एनकाउंटरों में भाजपा सरकार रिकॉर्ड बना रही है। वे प्रशासन पर लगाम कसने में विफल साबित है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top