यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गिनती उन नेताओं में होती है, जिनके नेतृत्व में प्रदेश में किसी पार्टी की लगातार दूसरी बार सरकार बनी। यही नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में सबसे लंबे समय तक लगातार कार्यकाल संभालने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं। इतना ही नहीं वह उत्तर प्रदेश के विधान भवन पर लगातार आठवीं बार ध्वजारोहण करने वाले पहले मुख्यमंत्री भी बन गए हैं।
योगी आदित्यनाथ ने लगातार 7 वर्ष 148 दिन तक सीएम बनने का नया रिकॉर्ड बनाया है। योगी से पहले कांग्रेस के मुख्यमंत्री डॉक्टर संपूर्णानंद इस पद पर सबसे ज्यादा समय तक रहे हैं। सीएम योगी ने कई कद्दावर मुख्यमंत्रियों मुलायम सिंह यादव, मायावती और अखिलेश यादव को पीछे छोड़ते हुए यह रिकॉर्ड बनाया है।
चौधरी चरण सिंह, मुलायम सिंह यादव, मायावती और अखिलेश यादव सीएम योगी के आसपास भी नहीं है। मायावती ने चार बार यूपी के मुख्यमंत्री जबकि मुलायम सिंह ने तीन बार शपथ ली, लेकिन फिर भी वे यह। कीर्तिमान स्थापित नहीं कर पाए।
बसपा प्रमुख मायावती ने चार बार यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी लेकिन उनका पूरा कार्यकाल सात साल, 16 दिन का था। मुलायम सिंह यादव तीन बार मुख्यमंत्री बने। इस दौरान मुलायम सिंह यादव का कुल कार्यकाल छह वर्ष 274 दिन का रहा था।
आपको बता दें कि उत्तराखंड बनने के बाद योगी प्रदेश के पहले ऐसे सीएम हैं, जो लगातार दूसरी बार सत्ता में पूरी तरह से काबिज हुए हैं। वहीं योगी ने लोगों का यह मिथक भी दूर किया की नोएडा जाने से कुर्सी चली जाएगी। उन्होंने सीएम के पद पर रहते हुए कई बार नोएडा आकर कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है।
