Politics

यूपी: आज सीएम योगी आजमगढ़ पहुंचे, विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन का किया शुभारंभ

आजमगढ़: गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आजमगढ़ के अकबेलपुर पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन का शुभारंभ किया। सीएम ने राज्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण भी किया।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबोधन के दौरान कहा, कभी आजमगढ़ के नाम से कांपती थी पूरी दुनिया ऐसा लगे नारा की दिल्ली तक आवाज पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसी ने नहीं सोचा था कि करीब दस वर्ष के अंदर देश में इतना परिवर्तन देखने को मिलेगा। आज पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बड़ा है।

भारत संकल्प यात्रा के ऊपर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ जिन लोगों को अभी तक नहीं मिल सका है, उन्हें उनका लाभ देने के लिए इस विकसित भारत यात्रा का आयोजन किया गया है। इसके लिए 536 वीडियो वाइन चल रही हैं। जो योजनाओं का लाभ पाने से वंचित लोगों का आवेदन कराकर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाएंगे।

अपने प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ 2.25 बजे अकबेलपुर स्थित हेलीपैड पर उतरे। जहां से वह 2.30 बजे कार के जरिए विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में पहुंचे। वहां एक घंटे तक रहने के बाद 3.30 बजे वह राजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के निरीक्षण करने के लिए रवाना हुए। निरीक्षण के बाद अकबेलपुर स्थित हेलीपैड के लिए रवाना होंगे।

बता दें कि जनपद में सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम बुधवार को ही प्रस्तावित था, लेकिन देश के विभिन्न राज्यों में चुनाव के बाद हो रहे शपथ ग्रहण समारोह में उनके शामिल होने के कारण कार्यक्रम को गुरुवार के लिए टाल दिया गया। कार्यक्रम टलने के बाद भी अधिकारी जहानागंज विकास खंड के अकबेलपुर गांव में अपनी तैयारियां मुकम्मल करने में जुटे रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top