Politics

यूपी: सीएम योगी बोले-कांग्रेस और सपा में जिन्ना की आत्मा घुस गई है, इनको जब मौका मिलेगा वह दंगा कराएंगे

अलीगढ़: आज उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ के खैर में पहुंचे। यहां सोमना रोड स्थित गुरूकुल पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम स्थल पर रोजगार मेले का उद्घाटन किया। साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने दो बच्चों को अन्नप्राशन कराया। उसके बाद अलीगढ़ के लिए बटन दबाकर योजनाओं का लोकार्पण किया। लाभार्थियों के लिए लोन और छात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्ट फोन का वितरण भी किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास का कोई विकल्प नहीं हो सकता, विकास के साथ रोजगार चाहिए, इन सबके लिए सुशासन चाहिए। आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में आगे बढ़ रहा है, सरकार जनता के दरवाजे पर रोजगार देने पहुंच रही है, जिसकी जितनी क्षमता है उसे उसके अनुसार रोजगार दिया जा रहा है।अब तक हम 500 खिलाड़ियों को नौकरी दे चुके हैं। सीएम योगी ने कहा कि युवा तकनीकि रूप से सक्षम बनिए। विकास में कोई क्षेत्र पिछड़ने नहीं पाएगा।

आजादी के बाद देश में विकास खिसकने के साथ भेदभाव चल रहा था। लेकिन डबल इंजन की भाजपा सरकार के कार्यकाल में कोई भेदभाव नहीं हो रहा। लेकिन किसी ने अराजकता करने, बहन बेटियों की अस्मत से खिलवाड़ करने की कोशिश की तो उसके साथ कोई रहम नहीं किया जाएगा, उसका रास्ता यमराज के पास होगा।

विपक्षियों पर हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि जिन्होंने अपने समय में काई कार्य नहीं किए कारनामे किए, बेटी के साथ कुछ होता तो वह कहते थे कि बच्चे हैं गलती कर ही जाते हैं। उन्होंने कहा अब यूपी सुरक्षित हाथों में है। यूपी देश के अग्रणी प्रदेशों में है। यूपी के विकास की रफ्तार को थमने मत दीजिए। सपा-कांग्रेस को जब भी अवसर मिलेगा यह दंगा कराएंगे। देश में विकास में बाधक तत्वों को आगे नहीं बढ़ने देना है। कांग्रेस ने राष्ट्र नायकों का अपमान किया है। भाजपा राष्ट्रनायकों को सम्मान देने का काम कर रही है।  कांग्रेस जब सत्ता में थी तो सिर्फ एक ही परिवार के बारे में सोचते थे।

कांग्रेस और सपा में जिन्ना की आत्मा घुस गई है, जिन्ना ने देश को बांटने का काम किया था, सपा-कांग्रेस समाज को धर्म जाति के नाम पर बांटने और तोड़ने का कार्य कर रहे हैं। लेकिन मोदी के नेतृत्व में इनके मंसूबों को पूरा नहीं होने दिया जाएगा। विपक्षियों के अंदर जिन्ना की आत्मा घुस गई है। यूपी को सपा ने पहले दंगा फसाद बना दिया था, लेकीन अब ऐसा नहीं है। हम सुरक्षा सबको देंगे। माफिया की जमीनों पर गरीबों के लिए आवास बनाए गए हैं। अंत में योगी ने जय, जय श्रीराम के साथ अपना संबोधन खत्म किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top