लखनऊ: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम की शपथ लेने के बाद से ही ब्रजेश पाठक लगातार एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं। डिप्टी सीएम व स्वास्थ मंत्री बृजेश पाठक लखनऊ के कई अस्पतालों पर लगातार अचानक पहुँचकर स्वास्थ सेवाओं का लगातार जायजा लें रहे हैं, लापरवाही पाने पर फटकार भी लगा रहे है, इसी क्रम मे स्वास्थ मंत्री बृजेश पाठक ने आज लखनऊ के जिला अस्पताल पर पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया l
सोमवार को डिप्टी सीएम जिला अस्पताल का निरीक्षण करने बिना बताए पहुंच गए थे। लंबी लाइन देखकर डिप्टी सीएम सीएमएस डॉ. ब्रजेश कुुुमार सिंह से बोले कि, शर्मिंदा हूं… एक आदमी पर्चा बना रहा है। 500 लोग लाइन में लगे हैं। ये जनता क्यों खड़ी है… यह पीड़ा किसकी है।
इस दौरान उन्होंने पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्हे दीवालों पर मकड़ी के जाले मिले, कोविड हेल्प डेस्क में कबाड़ भरा मिला। आरओ प्लांट खराब मिला। अल्ट्रासाउंड भी नहीं हो रहा था। इस पर उन्होंने सीएमएस को चेतावनी देते हुए एक सप्ताह में सुधार की बात कही। उन्होंने अस्पतालों मे उपस्थित डॉक्टर, नर्स की रजिस्टर मे उपस्थिति भी चेक की l