रायबरेली : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। चर्चा की वजह कई अस्पतालों पर अचानक पहुँचकर स्वास्थ सेवाओं का जायजा लेना व लापरवाही पाने पर फटकार लगाना है, इसी क्रम मे उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।
अपने नाम का पर्चा बनवाया और फिर अस्पताल का जायजा लिया। गंदगी मिलने पर स्टाफ को फटकार लगाई और कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जनता ही हमारी ताकत है, इसलिए उनका ख्याल करना आप लोगों की जिम्मेदारी है। डिप्टी सीएम ने अपने काफिले को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां से काफी पहले रोक दिया और पैदल चल कर अस्पताल पहुंचे।

यहां पर अपने नाम का पर्चा बनवाया और फिर अस्पताल का जायजा लिया। मरीजों और तीमारदारों से यहां की व्यवस्था के बारे में बातचीत की। उन्हें होने वाली दिक्कतों के बारे में बात की, इसके बाद जिम्मेदारों को जमकर फटकार लगाई l उत्तर प्रदेश में शहर के सरकारी अस्पतालों की हालात उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के विभाग संभालने के बाद भी ठीक नहीं हुए है l