यूपी चुनाव 2022 : उत्तर प्रदेश में चुनाव नजदीक आते ही सरगर्मियां काफी तेज हो गयी है, प्रदेश मे मौसम भले ही ठंड का है, लेकिन चुनावी तापमान बढ़ा हुआ है। चुनाव प्रचार जारी है, बड़े बड़े चुनावी वादे किये जा रहे है।
इसी क्रम मे बुधवार को यानि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कौशाम्बी में होंगे। दिन में दो बजे वह मंझनपुर में पुलिस लाइन के पास स्थित मैदान में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री बृहस्पतिवार को प्रयागराज में होेंगे और बेला कछार में रैली को संबोधित करेंगे। इनके अलावा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी बृहस्पतिवार को जिले में होंगे।
वह हंडिया तथा फूलपुर में दो सभाओं को संबोधित करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री हंडिया में करीब 11.30 तथा फूलपुर में एक बजे सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान उनका कार्यकर्ताओं का संवाद का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। उधर, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए मंगलवार को तैयारी जारी रही। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने पुलिस विभाग के अफसरों ने आयोजन स्थल का निरीक्षण भी किया।