यूपी चुनाव 2022: यूपी विधानसभा चुनाव नजदीक आने पर अब फिर से आए दिन लोगों के इस पार्टी से उस पार्टी में आने-जाने का दौर शुरू हो गया है इसी क्रम मे रविवार सुबह भाजपा की पूर्व सांसद व कांशीराम बहुजन मूलनिवासी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्री बाई फुले ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। दोनों के बीच सियासी मुद्दे पर चर्चा हुई।
बहराइच की पूर्व सांसद ने कहा कि 26 नवंबर को लखनऊ में होने वाली रैली में सपा अध्यक्ष को बतौर मुख्य अतिथि बुलाया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वह रैली में जरूर आएंगे। इस मौके पर सावित्रीबाई फुले ने कांशीराम बहुजन मूलनिवासी पार्टी से सपा के गठबंधन पर भी चर्चा की। यूपी विधानसभा चुनाव नजदीक आने पर अब फिर से आए दिन गठबंधन का दौर शुरू हो गया है l
