झटका: चुनाव 2022 को देखते हुए चुनावी समर्मियां काफी तेज हो गयी है, यूपी में सियासी उठापटक का दौर जारी है। एक पार्टी के नेता का दूसरी पार्टी मे जाने का दौर भी शुरू हैं, यूपी चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी को झटका दिया है। वाराणसी से सपा के एमएलसी शतरुद्र प्रकाश भाजपा में शामिल हो गए हैं।
वाराणसी से सपा MLC शतरुद्र प्रकाश ने बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर लोकार्पण पर भाजपा की तारीफ़ की थी। तब ही से उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा शुरू हो गई थी। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और लक्ष्मी कांत बाजपेई ने शतरुद्र प्रकाश को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि शतरुद्र प्रकाश का छात्र जीवन बहुत संघर्षों का रहा है।
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि दो बार मंत्री भी रहे हैं। इसके बाद अलग-अलग बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे हैं। गंगा की सफ़ाई के लिए अभियान में हिस्सा लिया। शतरुद्र प्रकाश ने काशी कोरिडोर के उद्घाटन और काशी के कायाकल्प से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ली है। इनके जैसा व्यक्तित्व आज भाजपा में ज्वाइन कर रहा है जिससे भाजपा का भी क़द बढ़ेगा। आप भाजपा में शामिल होने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद है।
शतरुद्ध प्रकाश ने कहा कि मैं आभार प्रकट करना चाहूंगा कि आज भाजपा का साधारण सदस्य बन गया हूं।उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात ये है कि हमारे प्रदेश में पूर्वांचल की पहचान मफ़ियाओ से होती थी। आज ज़िलों की पहचान मफ़ियाओं से नहीं हो रही है। इसके लिए पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को बधाई देता हूं और धन्यवाद देता हूं।
