Elections news

यूपी चुनाव रिजल्ट: पूरे प्रदेश में भाजपा की बढ़त, अलीगढ़ में सात में से चार सीटों पर भाजपा जीती, दो सीटों पर सपा ने बनाई बढ़त

यूपी चुनाव रिजल्ट: पूरे प्रदेश में भाजपा निर्णायक बढ़त की ओर है, अलीगढ़ जिले की सात विधानसभा सीटों पर दो सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है जबकि तीन पर बढ़त बनाई हुई है। दो सीटों पर सपा ने बढ़त बनाई हुई है।

कोल विधान सभा सीट से भाजपा के अनिल पराशर जीते गए हैं। उन्होंने 1,07,495 सपा प्रत्याशी शाह अज्जू को 5527 वोटों से हरा दिया है। बरौली सीट से भी भाजपा के जयवीर सिंह ने जीत दर्ज की है। जयवीर सिंह को 1,46,340 वोट मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी को 56,826 मिले हैं। इनकी जीत का अंतर 89,515 रहा है।

अलीगढ़ सदर सीट पर भाजपा की मुक्ता राजा ने सपा के जफर आलम को हरा दिया है। जफर आलम को 1,06,941 वोट मिले हैं तो मुक्ता राजा को 1,19,440 वोट मिले हैं। अतरौली विधानसभा पर सपा प्रत्याशी वीरेश यादव को 31,749 वोट मिले हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी को 59,014 वोट मिले हैं।

छर्रा विधानसभा सीट पर सपा उम्मीदवार लक्ष्मी धनगर 37,936 वोट के साथ आगे चल रही हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के रवेंद्र पाल सिंह को 37,176 वोट मिले हैं। खैर विधानसभा सीट पर भाजपा के अनूप वाल्मीकि 75,813 सीटों पर आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर बसपा की चारू केन को 39,910 वोट मिले हैं। इगलास विधानसभा सीट पर भाजपा के 87,525 वोट के साथ पहले नंबर पर हैं जबकि दूसरे स्थान पर रालोद गठबंधन प्रत्याशी वीरपाल दिवाकर को 46,993 वोट मिले हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top