यूपी चुनाव परिणाम: गुरुवार को आजमगढ़ में दो मतगणना केंद्रों पर बनाए गए स्ट्रांग रूमों से 114 प्रत्याशियों के भाग्य के फैसले को लेकर मतगणना हुई। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में साइकिल खूब दौड़ी।
जिले की 10 विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी बढ़त बनाए हुए है। हालांकि चार सीटों पर भाजपा और सपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। वहीं मुबारकपुर में एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन) भी कांटे पर लड़ रहा है।
माना जा रहा है कि इस बार सभी सीटों पर समाजवादी पार्टी की ही जीत होगी। कुछ ही पलों में ही जीत हार की घोषणा हो जाएगी। लालगंज से सपा के बेचई सरोज, गोपालपुर से सपा के नफीस अहमद, अतरौलिया से संग्राम यादव, सदर सीट पर सपा के दुर्गा प्रसाद, सगड़ी से सपा से सपा के एचएन पटेल, दीदारगंज से सपा के मलकांत राजभर, फूलपुर पवई से सपा के रमाकांत यादव, निजामाबाद से सपा के आलमबदी, मेंहनगर से सपा की पूजा सरोज, और मुबारकपुर से सपा के अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं।
