यूपी चुनाव मतगणना: उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के चुनाव के लिए मतगणना जारी है। यूपी में 270 सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना ली है। जबकि सपा 128 सीटों पर ही सिमटी दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1,02,399 मतों के अंतर से चुनाव जीत गए हैं।
वहीं, अखिलेश यादव ने करहल सीट से चुनाव जीत गए हैं। भाजपा के संगीत सोम हार गए हैं। कुशीनगर की फाजिलनगर सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य हार गए हैं। सिराथू सीट पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे हैं। मतगणना रोकने पर सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा जारी है।
बनारस के सात विधानसभा सीटों पर भाजपा जीती।
भाजपा-शिवपुर से अनिल राजभर, जीते
भाजपा-रोहनिया से सुनील पटेल, जीते
भाजपा-कैंट से सौरभ श्रीवास्तव, जीते
भाजपा- पिंडरा से अवधेश सिंह, जीते
भाजपा-अजगरा से त्रिभुवन राम, जीते
भाजपा-उत्तरी से रविन्द्र जायसवाल जीते
भाजपा-सेवापुरी से निल रतन सिंह नीलूस जीतीं
दक्षिणी से नीलकंठ तिवारी परिणाम आना बाकी
कन्नौज जिले की तीनों सीट पर बीजेपी का कब्जा।
कन्नौज सदर से बीजेपी के असीम अरुण जीते।
छिबरामऊ से बीजेपी प्रत्याशी अर्चना पांडे जीती।
तिर्वा से बीजेपी प्रत्याशी कैलाश राजपूत जीते।
