यूपी चुनाव 2022: यूपी चुनाव 2022 को लेकर इस समय सियासी सरगर्मियां काफी तेज हो गयी है, एक दूसरे पर तीखा वार कर रहे है, इसी क्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा जश्न मना रही है और महंगाई से जनता की दीपावली फीकी हो रही है। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। प्रदेश में निराशा का माहौल है।उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर ही खुशहाली और विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने दावा किया कि जनता भाजपा को प्रदेश में दोबारा मौका नहीं देगी।
उन्होंने कहा कि डेंगू से हुई मौतों की भी याद भाजपा को नहीं है। ललितपुर में खाद न मिलने से लाइन में दो दिन से लगे किसान की मौत हो गई। महंगाई और भ्रष्टाचार से जनता निराश है। प्रदेश के युवाओं की जिंदगी में अंधेरा छाया है और महिलाएं अपमानित हो रही हैं।व्यापारी नोटबंदी और जीएसटी के शिकार हैं।
उन्होंने जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री खुश हैं और मुख्यमंत्री भी आत्ममुग्ध हैं कि 100 करोड़ टीकाकरण कराके नया इतिहास रच दिया गया है। लेकिन झूठ को सच बनाने में माहिर भाजपाई यह नहीं बताते हैं कि अभी मात्र एक चौथाई आबादी को ही वैक्सीन की दूसरी डोज लगी है। ऐसे में सरकार के दावे खोखले हैं।
