यूपी: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद अब मुख्यमंत्री की ताजपोशी की बारी है l इसी बीच आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत चार दिवसीय (19 से 22 मार्च) दौरे पर गोरखपुर आ गए हैं। इससे सूबे में सियासी हलचल फिर बढ़ गई है l हलचल बढ़ने का कारण, योगी के गढ़ गोरखुपर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत का पहुंचना है l
22 मार्च को कुटुंब प्रबोधन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। वह संघ के अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। बाबा गंभीरनाथ सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वयंसेवक व उनके परिजन हिस्सा लेंगे। करीब 1000 लोगों को बुलाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार की देर शाम आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की हहै।
मोहन भागवत चार दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हैं। यह पहला मौका था, जब विधानसभा चुनाव में जीत के बाद मुख्यमंत्री ने संघ प्रमुख से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने शिष्टाचार भेंट की है।