Health

कोरोना टीकाकरण: कोरोना टीकाकरण पर बोले एम्स निदेशक, दुनिया में कोरोना महामारी के संबंध में भारत उभर रहा विश्व गुरु की तरह

कोरोना टीकाकरण: देशभर में कोरोना वायरस के संकट से निजात पाने के लिए टीकाकरण का अभियान जारी है l अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने संस्थान में टीकाकरण अभियान के दौरान कहा कि कोरोना महामारी के संबंध में भारत विश्व गुरु की तरह उभर रहा है। एक ओर विश्व में विशेषज्ञ भारत के टीकाकरण अभियान पर सवाल खड़े कर रहे थे, तो दूसरी ओर हमारे देश ने असंभव दिखने वाले काम को पूरा किया।

हम कभी सोच भी नहीं सकते थे कि इतने कम समय में दो बिलियन टीकाकरण का आंकड़ा पार कर लेंगे। दुनिया में विशेषज्ञों का दावा था कि भारत में सभी लोगों के टीकाकरण में 25 साल तक लग जाएंगे, लेकिन भारत ने कुछ माह में ही यह कर लिया। उन्होंने कहा कि देश में तेजी से हो रहे टीकाकरण के पीछे हर स्वास्थ्य कर्मचारियों की मेहनत शामिल है।

कर्मियों द्वारा आगे बढ़कर किए गए इस काम की वजह से हम असंभव दिख रहे आंकड़े को पार कर गए, जो कि दुनियाभर के सलाहकारों के लिए एक मिसाल की तरह है। एक समय था जब भारत में बड़े स्तर पर वैक्सीन की खोज नहीं होती थी। यहां वैक्सीन का उत्पादन होता था, लेकिन खोज की दिशा में बड़े स्तर पर कोई काम नहीं हुआ, लेकिन कोरोना के बाद देश में कोविड वैक्सीन को लेकर बड़े स्तर पर खोज हुई और अब देश में कई स्वदेशी वैक्सीन उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में वैक्सीन हब बनकर उभर रहा है, जो कि देश के लिए शुभ संकेत हैं। आने वाले दिनों में हम अन्य बीमारी के लिए भी वैक्सीन बना सकेंगे, जिससे हमारी अन्य देशों पर निर्भरता खत्म होगी। कोरोना टीकाकरण को सफल बनाने में कोविन एप मददगार साबित हुआ है। आज विश्व में इस एप की मांग है। आम लोगों तक वैक्सीन पहुंचाने के लिए बड़े स्तर पर चैन बनाई गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top