Politics

यूपी: सुभासपा ने बदला अपना चुनाव चिन्ह, अब छड़ी नहीं चाभी होगा पार्टी का नया चुनाव चिन्ह

सुभासपा: बीते लोकसभा चुनाव में बेटे अरविंद राजभर की हार के बाद ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा कदम उठाया है।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने यूपी लोकसभा चुनाव में चुनाव चिन्ह को लेकर उपजे भ्रम से सबक लेते हुए अपना चुनाव चिन्ह बदल कर चाबी कर लिया है। अब तक पार्टी का चुनाव चिन्ह छड़ी था। इसके साथ ही पार्टी की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया है।

जिसमें ओम प्रकाश राजभर को दोबारा पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष और बेटे अरविंद राजभर को महासचिव और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नामित किया गया है। जबकि प्रेमचंद कश्यप को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वहीं, 25 जिलों में नए जिलाध्यक्षों और मोर्चों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई।

राजधानी के रविन्द्रालय में सुभासपा की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें पार्टी के नए चुनाव चिन्ह की घोषणा की गई। सुभासपा अध्यक्ष के दूसरे बेटे अरुण राजभर को फिर से पार्टी का राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव में पार्टी के महासचिव अरविंद राजभर एनडीए के प्रत्याशी के तौर पर छड़ी चुनाव चिन्ह घोसी से चुनाव लड़े थे। वहीं, एक निर्दल प्रत्याशी भी हॉकी चुनाव चिन्ह पर मैदान में उतरी थी। जिसे 45 हजार से अधिक वोट मिले थे। उस समय ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया था कि दोनों चुनाव चिन्ह एक जैसे होने की वजह से मतदाता भ्रमित हो गया था और निर्दल प्रत्याशी को वोट दे दिया था। उसी वक्त पार्टी के चुनाव चिन्ह को बदलने का फैसला किया गया था। ओम प्रकाश राजभर ने अब छड़ी चुनाव चिन्ह को बदलकर चाबी कर लिया है। ओम प्रकाश राजभर के इस कदम को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। आमतौर पर ऐसा बहुत कम ही होता है जब कोई पार्टी अपना चुनाव चिन्ह बदलती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top