Uttar Pradesh

यूपी: यूपी में फिर शुरू हुए अधिकारियों के तबादलो का दौर, देर रात शासन ने 11 आईएएस की जिम्मेदारियों में किया बदलाव

तबादला: नई सरकार बनने के बाद अब प्रदेश सरकार फील्ड में सरकारी कामकाज को रफ्तार देते हुए तबादलो का दौर शुरू कर दिया है, शासन ने मंगलवार देर रात को 11 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। लखनऊ के अपर जिलाधिकारी (नगर पूर्वी) खेमपाल सिंह को अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (प्रशासन), सहकारिता के पद पर नई तैनाती दी गई है। इसी तरह चंदौली के ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा को यूपीसीडा कानपुर नगर का एसीईओ बनाया गया है।

गैर परंपरागत ऊर्जा विकास एजेंसी (नेडा) के सचिव और ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव अनिल कुमार को उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम (अनुगम), लखनऊ का प्रबंध निदेशक (एमडी) बनाया गया है। फिरोजाबाद की नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा को ग्रेटर नोएडा के एसीईओ के पद पर तैनाती मिली है। अंबेडकरनगर के मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीना को फीरोजाबाद का नगर आयुक्त बनाया गया है।

बांदा के ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार को सीडीओ अंबेडकरनगर, सहारनपुर के नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) का संयुक्त प्रबंध निदेशक, रामपुर की सीडीओ गजल भारद्वाज को सहारनपुर का नगर आयुक्त, वाराणसी के ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट नंद किशोर कलाल को रामपुर का सीडीओ, कुशीनगर के ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण वोहरा को बिजनौर का सीडीओ बनाया गया है। विकास प्राधिकरण मुजफ्फरनगर के सचिव महेंद्र प्रसाद को अपर आयुक्त, मेरठ मंडल के पद पर तैनाती मिली है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top