Uttar Pradesh

यूपी: केंद्रीय युवा कल्याण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रयागराज से की स्वच्छता अभियान की शुरुआत, जाने अभियान का लक्ष्य

प्रयागराज: देश में आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान स्वच्छता की एक पहल आज पहली अक्टूबर से संगम नगरी प्रयागराज से शुरू हुई। शुक्रवार को केंद्रीय युवा कल्याण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने  मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की। पूरे महीने भर चलने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय मंत्री ने प्रयागराज से की है। इसमें सभी विभागों से सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी, सांसद केशरी देवी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

अभियान का लक्ष्य 75 लाख किग्रा कचरे का 31 अक्टूबर तक निस्तारण करना है। राष्ट्रव्यापी आयोजन की शुरुआत संगमनगरी में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रयागराज के लोग स्वच्छता में इतिहास रचेंगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लिए सभी का योगदान जरूरी है। बिना सभी के सहभागिता के देश को संपूर्ण तरीके से स्वच्छ नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि गंगा हमारे देश की धरोहर हैं। गंगा स्वच्छ होगी तभी देश का धरोहर सुरक्षित रहेगा।

एमएनएनआईटी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क पहुंचकर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने आजाद पार्क में पौधरोपण भी किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से ही हम शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top