Politics

वाराणसी: अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर ईवीएम में गड़बड़ी का लगाया आरोप, ईवीएम की सुरक्षा को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा

वाराणसी: उत्तर प्रदेश में मतदान के आखिरी चरण का भी चुनाव पुरा हो चुका है। यूपी विधानसभा चुनाव की मतगणना के दिन 10 मार्च को होगी, वाराणसी में ईवीएम की सुरक्षा को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार देर शाम पहड़िया मंडी में हंगामा कर दिया। उनका आरोप है कि दो वाहनों में ईवीएम को पहड़िया मंडी से बाहर ले जाया जा रहा है। जिसे कार्यकर्ताओं ने खुद पकड़ा।

कार्यकर्ताओं ने दोनों वाहनों के चालकों को कब्जे में ले लिया। स्ट्रांग रूम में रखी गई ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं की स्ट्रांग रूम के बाहर अर्धसैनिक बलों और पुलिसकर्मियों से नोकझोंक भी हुई। प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया तो कार्यकर्ता आपे से बाहर हो गए।

उधर, लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया और कार्यकर्ताओं से आहन किया कि ईवीएम की रखवाली में कार्यकर्ता जुट जाएं। इसके बाद जिला और महानगर के पांच हजार से अधिक कार्यकर्ताओं का हुजूम पहड़िया मंडी में उमड़ पड़ा। देर शाम तक जमकर नारेबाजी और विरोध-प्रदर्शन चलता रहा।

जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए ईवीएम पहड़िया मंडी स्थित अलग खाद्य गोदाम में बने स्टोरेज से यूपी कॉलेज जा रही थी। कुछ लोगों ने वाहन को रोककर उसे चुनाव में प्रयुक्त ईवीएम कह कर अफवाह फैलाई है।काउंटिंग ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की बुधवार को द्वितीय ट्रेनिंग है और हैंड्स ऑन ट्रेनिंग के लिए ये मशीन हमेशा प्रयुक्त होती हैं, जो ईवीएम चुनाव में प्रयुक्त हुई थीं। वह सब स्ट्रांग रूम में सीआरपीएफ के कब्जे में सील बंद हैं और सीसीटीवी की निगरानी में है।

कार्यकर्ताओं को संभालने के लिए कमिश्नरेट पुलिस को भारी फोर्स लगानी पड़ी। सपा कार्यकर्ताओं के साथ ही सुभासपा और बसपा, कांग्रेस के भी प्रत्याशी और समर्थक पहड़िया मंडी स्थित स्ट्रांग रूम के बाहर जुट गए। वाहन पर लदे ईवीएम की जांच की मांग की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top