Politics

यूपी चुनाव: सीएम योगी के सामने 26 साल से धरना दे रहे विजय सिंह लड़ना चाहते थे चुनाव, लेकिन रह गई इच्छा अधूरी

यूपी चुनाव: उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में समजावादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव और सीएम योगी आदित्‍यनाथ के बीच वार-पलटवार लगातार चल रहा है। लेकिन एक शख्‍स ऐसा भी है, जो इन दोनों का विरोधी है। इनका नाम है- विजय सिंह, जो कि पूर्व शिक्षक हैं और गोरखपुर सदर सीट पर सीएम योगी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरने की कसम खा चुके थे।

विजय सिंह ने मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव प्रचार करने का भी ऐलान किया था। मतलब विजय सिंह अब अखिलेश यादव और सीएम योगी दोनों के विरोधी बन चुके हैं। शामली के चौसाना की चार हजार बीघा जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने को लेकर 26 साल तक दुनिया का सबसे लंबा धरना देने वाले मास्टर विजय सिंह गोरखपुर से सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने नामांकन दाखिल नहीं कर सके। प्रस्तावक नहीं मिलने के कारण वह नामांकन से वंचित रह गए।

तीन फरवरी को मास्टर विजय सिंह ने सीएम के सामने चुनाव लड़ने का एलान किया था। उनका कहना था कि सीएम योगी की ओर से कराई गई जांच में अवैध कब्जा साबित होने के बावजूद भूमाफिया पर कार्रवाई न होने से वह आहत है। इसी वजह से गोरखपुर सदर सीट से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया था। चुनाव लड़ने के लिए वह गोरखपुर पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि नामांकन के लिए उन्हें प्रस्तावक नहीं मिले हैं। जिन्हें तैयार किया था, वह डर गए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top