Weather Update: पूरे उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में सुबह के समय कड़ाके की ठंड देखने को मिल रहा है। इन दिनों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल से लेकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब व दिल्ली तक पूरा उत्तर भारत भीषण ठंड चपेट में है। इन दिनों दिल्ली एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत शीतलहर की मार झेल रहा है। कड़ाके की ठंड ने सब को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान में गिरावट का संकेत दिया है।
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है। वहां से आने वाली सर्द हवा दिन के तापमान को भी ठंडा कर रही हैं। कोहरे के साथ शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई हुई हैं। कम दृश्यता के चलते ट्रेन, फ्लाइट भी प्रभावित हो रही हैं। अगले 2-3 दिनों तक लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। एमप्रादेशिक मौसम विभाग की ओर से गुरुवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी राजधानी में ठिठुरन बढ़ा रही है। गुरुवार को पारा लुढ़केगा इस दौरान न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा और सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर पर कोहरा छाने की आशंका है।
घने कोहरे ने रेलगाड़ियों की चाल बिगाड़ दी है। बुधवार को 75 से अधिक ट्रेनों की चाल सुस्त रही। घने कोहरे की वजह से ज्यादातर लंबी दूरी की ट्रेनें छह से आठ घंटे की देरी से चल रही है। इस वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रयागराज व वाराणसी समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बुधवार सुबह से बारिश हो रही है और अगर उत्तर पश्चिम भारत इसकी चपेट में आया तो ठंड का और बढ़ना तय है।जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की चोटियों पर भारी बर्फबारी और उससे छनकर आ रहीं ठंडी हवाओं से पूरे उत्तर भारत में गलन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अभी दो से तीन दिन तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना जताई है।
