Uttar Pradesh

यूपी: गोरखपुर मे रिश्ते को कलंकित करते हुए बुआ ने एक महीने पहले पैदा हुई मासूम बच्ची की हत्या की, आसपास के लोगों मे इस घटना से आक्रोश

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है, यहाँ एक महीने की मासूम बच्ची को उसकी बुआ ने ही माँ के हाथों से छीनकर सड़क पर पटक दिया, जिससे उसकी जान चली गई। 2 अगस्त 2022 को मासूम बच्ची का जन्म हुआ था। ठीक एक महीने बाद ही उसकी हत्या कर दी गई। आसपास के लोगों में भी इस घटना से आक्रोश है।

सभी ने पुलिस के पहुंचने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने किसी तरह से उन्हें समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिसने घटना के बारे में सुना, सभी रिश्ते को कलंकित करने वाली बुआ को कोसते रहे। सबकी आंखें नम थीं।

खबरों के मुताबिक गोरखपुर में तमन्ना नाम की महिला ने 2 अगस्त 2022 को एक मासूम बच्ची का जन्म दिया था, प्रसव के कई दिनों बाद तमन्ना ठीक से खड़ी हो पाईं। वह दर्द में थीं, इस वजह से पहले नहाना चाहती थीं। ताकि, जल्दी से अपनी बच्ची के पास पहुंच जाएं। मगर, चचेरी ननद सुबी को यह बात समझ में नहीं आई।

बीस वर्षीय सुबी, तमन्ना के स्नानघर में पहुंचने से पहले ही खुद बैठ गई। फिर, इसी बात पर बहस हुई। आरोप है कि इसी बात पर मासूम बच्ची को सुबी ने मां तमन्ना के हाथों से छीनकर सड़क पर पटक दिया, जिससे उसकी जान चली गई। यह सब देखकर तमन्ना बेसुध हो गईं। पहले तो उन्हें लगा कि बच्ची बच जाएगी, मगर जब कुछ देर बाद शव लेकर लोग घर आए उनकी सभी तमन्नाओं ने दम तोड़ दिया। तमन्ना अभी अपनी बच्ची पर ठीक से प्यार भी नहीं लुटा पाई थीं कि वह दुनिया से रुखसत हो गई। बेटी के दुनिया से रुखसत होने का जब अहसास हुआ तो मां तमन्ना की सभी तमन्नाओं की भी मौत हो गई।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top