Business

रिलायंस AGM भारत को 2G मुक्त और 5G युक्त बनाने के लिए काम कर रही है कंपनी

रिलायंस इंडिया लिमिटेड के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने 44वीं सालाना आम सभा को Google के साथ साझेदारी में Google-Jio स्मार्टफोन की घोषणा की – जो भारत के लिए बनाया गया एक किफायती 5g स्मार्टफोन होगा. ये स्मार्टफोन सितंबर में भारत में उपलब्ध होगा. इसी के साथ नए स्मार्टफोन की घोषणा करते हुए, मुकेश अंबानी ने कहा, Jio ने भारत में सबसे किफायती 4G होने की वजह से डिजिटल कनेक्शन का डेमोक्रेटाइजेशन किया है, लेकिन फिर भी, 300 मिलियन यूजर्स अभी भी 2G का इस्तेमाल कर रहे हैं. नया स्मार्टफोन ‘भारत’ को ‘2जी मुक्त’ बनाएगा.

मुकेश अंबानी ने कहा कि पिछली वार्षिक आम बैठक के बाद से हमारी व्यापार और वित्तीय सफलता अपेक्षाओं से अधिक रही है. लेकिन इस कठिन समय के दौरान आरआईएल के मानवीय प्रयासों ने हमें हमारे व्यावसायिक प्रदर्शन से ज्यादा खुशी दी है. 2016 में, हमने भारत में डिजिटल डिवाइड को खत्म करने के उद्देश्य से Jio लॉन्च किया था. अब, 2021 में, हम भारत और विश्व स्तर पर हरित ऊर्जा विभाजन को पाटने के उद्देश्य से अपना नया एनर्जी बिजनेस शुरू कर रहे हैं.

Google-Jio के अपकमिंग स्मार्टफोन JioPhone Next की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है. लेकिन Reliance Jio के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने दावा किया है कि यह भारत ही नहीं दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा. मुकेश अंबानी ने ऐलान किया कि नया Jio Phone Next भारतीयों की जरूरतों के हिसाब से बनाया गया है, जिसे भारत को 2G मुक्त किया जा सके। इसे सबसे पहले भारतीय बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा. फिर भारत के बाहर बिक्री के लिए पेश किया जाएगा. jio Phone Next यूजर्स Google Play Store से ऐप्स डाउनलोड कर सकेंगे. फोन में बेहतरीन कैमरा और एंड्रायड अपडेट भी मिलेंगे.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top